म.प्र. हिन्दी ग्रंथ अकादमी की पुस्तक में मेरा नाम
मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी , भोपाल (म.प्र.) द्वारा प्रदेश के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों (विक्रम विश्वविद्यालय , देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एवं बरकतुल्ला विश्वविद्यालय) के बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर हिन्दी साहित्य हेतु निर्धारित पाठ्यपुस्तक ' हिन्दी नाटक , निबंध तथा स्फुट गद्य विधाएँ एवं मालवी भाषा साहित्य ' के पृष्ठ क्रमांक 280 में मालवी में ब्लॉगिंग व माइक्रो ब्लॉगिंग करने वाले चुनिंदा ब्लॉगरों में रतलाम (म.प्र.) से मेरा का नाम प्रकाशित किया गया है। मुझ पर अपना स्नेह बनाएँ रखने के लिए मेरे गुरू डॉ. शैलेन्द्र शर्मा को सादर नमन।