संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कभी-कभी निर्णय लेना इतना कठिन क्यों होता है?

चित्र
-डाॅ. गायत्री शर्मा  जिंदगी की परीक्षा इतनी अजीब क्यों होती है? इस बात को समझने में 40 बरस से ज्यादा बीत गए। हर बार इसी प्रश्न पर आकर सारे जवाब ठहर जाते है कि मेरे ही साथ ऐसा क्यों?, हर बार मेरी ही परीक्षा क्यों?, क्या भगवान मेरे हिस्से में खुशियां लिखना भूल गया है?....... इसका जबाव शायद यह है - जब कुछ अच्छा हुआ तो हमने हंसी-ठहाकों में उन पलों को बर्बाद कर दिया और ये सोचा कि ये क्या अच्छा है, हमें तो इससे बेहतर मिलता आया है। हम बेहतर नहीं बल्कि बेहतरीन का इंतजार करेंगे और इस इंतजार मे ंसाल-दर-साल बितते जाते है और हम बेहतर से बेहतरीन की ओर बढ़ने के स्वप्न देखने वाले अच्छे से भी हाथ धो बैठते है। जिसका तात्पर्य यह है कि समय से सही निर्णय लेने में ही समझदारी होती है। अवसर जाने पर और भविष्य के हसीन स्वप्न देखने से हम सुखद वर्तमान की खुशियों का भी आनंद नहीं ले पाते हैं।  ज्यादा का इरादा - उम्र और अनुभव के साथ हम कुछ चीजों मे तो समझौता करना सीख जाते हैं पर जब बात शादी-ब्याह की होती है, तब शायद हम दूसरों से इतनी आशाएं और अपेक्षाएं कर लेते हैं कि उनमें से 50 प्रतिशत भी हमें पूरी होती न...

अजनबी सी मुलाकात

चित्र
एक अजनबी की तरह हुई थी मुलाकात  पथ में अचानक से आए  उस चौराहें पर जहां विकल्प तो  तीन मौजूद थे और चौथे पर  वो स्वयं  खड़े थे जिंदगी की रफ्तार  के साथ पास आते-आते दूर जाने को तत्पर तत्क्षण ये चौराहें की मुलाकात दे गई क्षणिक सुकून  और सुदीर्घ इंतजार संभवतः स्वतः से  पूछने वाला प्रश्न बन कि कैसी थी वो मुलाकात?   जो यादों के कैनवास पर एक जल्दबाजी की  आड़ी-तिरछी लकीर बन रह गई वहीं  न वो किसी चित्र में  मुकम्मल हो पाई और न हमसे  मिटाई गई वो अधूरी लकीर  जो जिंदगी में  रंग  भरते-भरते  बस लकीर बन  रह गई स्मृतियों में   एक अजनबी की तरह हुई थी मुलाकात                                                                                                   ...

नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी का मंदिर

चित्र
- डाॅ. गायत्री शर्मा भक्तों की संकटहरणी और ज्ञात-अज्ञात शत्रुओं का काल बनकर उन्हें मन, वचन और वाणी से वश में करने वाली पीताम्बरा माँ बगलामुखी के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया। दिव्य तेज वाला माँ पीताम्बरा का विग्रह दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्टों को हर लेता है।       यह माँ का चमत्कार ही है कि घर में अग्नि के संपर्क में आते ही हमारे नाक गला, मुँह और आंखों को जलाने वाली साबुत लाल मिर्च भी नलखेड़ा के इस पावन स्थल पर आकर अपनी प्रकृति को भूल जाती है व किसी को हानि पंहुचाए बगैर हवन कुंड में धू-धू कर राख बन शत्रुओं का काल बन जाती है। यहीं कारण है कि माँ पीताम्बरा के इस धाम में मनोकामनापूर्ति हेतु मिर्च का हवन किया जाता है।       देश के सुदूर कोनों से भक्तजन अपने कष्टों का निवारण पाने व शत्रु के भय व वार से अपनी रक्षा की चाह में मां बगलामुखी की शरण में आते हैं। यह मां की अपनी संतानों के प्रति ममता ही है कि लोग यहां खाली झोली लेकर आते हैं और मां की कृपा से प्रसन्न मन से अपनी झोलियां खुशियों से भरकर इस दरबार से वापस जाते है। पीले रंग के सुंदर मंदिर मे...

स्वच्छ शहर का अस्वच्छ चेहरा (जल ही मौत है....)

- डॉ. गायत्री शर्मा  यह कथन इंदौर के भगीरथपुरा में बीते दिनों 'जल ही मौत है' का पर्याय बन गया है। जीवन के लिए अमृततुल्य पेयजल ही विष बन एक के बाद एक इंदौर में 15 लोगों की मौत का कारण बन गया। दूषित जल से मौत का यह सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है।  हर बीमारी को काटने का रामबाण इलाज कहा जाने वाला पानी ही प्रदूषित होकर बीमारी के रूप में मौत का संदेशा ले आएगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक-एक करके 15 मौते, एक ही कॉलोनी भगीरथपुरा में जैसे शमशान में पसरे सन्नाटे व आँसुओं की गाथा सुनाती है। जिन घरों में कल तक बच्चों का उन्मुक्त हास्य, महिलाओं की चूड़ियों की खनक और पिता दादा की वार्तालाप की रौनक होती थी, उन घरों में आज अर्थियां सजाई जा रही है और परिजनों का अपनों से असामयिक बिछड़ने का करुण रुदन सुनाई देता है। यदि आज इन गरीबों की जगह वीवीआईपी के परिजन होते तो इक्का दुक्का की जगह बड़े बड़े पदों पर आसीन नेता व जनप्रतिनिधियों को अपने पद का मोह त्याग सत्ता सुख से वनवास पर जाना होता लेकिन यहाँ भी हमने जुगाड़ कर कुछ जिम्मेदारों के ताबदले कर दिए, बाकी सब जिम्मेदार एक बार अस्पताल जाकर अब जनता क...