Posts

Showing posts from September, 2025

जगन्नाथपुरी चमत्कारों की धरा

Image
- डॉ. गायत्री शर्मा              संपूर्ण चराचर जगत् के नाथ, प्रजापालक, भक्तवत्सल श्री जगन्नाथजी के परम धाम की यात्रा करना अति पुण्यदायी माना गया है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं, जो मुझे वर्ष 2025 में दो बार इस यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जब मन में प्रभु दर्शन की इच्छा प्रबल हो, तो सारे किंतु, परंतु, लेकिन..... धरे के धरे रह जाते हैं और भक्त चुंबकीय आकर्षण शक्ति से भी अधिक तेजी से जगन्नाथपुरी की ओर खींचा चला जाता है। मेरी कल्पनाओं से परे यह यात्रा अचानक प्लान हुई और दोनों ही बार कई व्यवधानों के बावजूद मेरी यह यात्रा अविस्मरणीय अनुभवों, रोमांच व चमत्कारों की साक्षी बनी। अपनी यात्रा के अनुभवों व जनश्रुतियों के आधार पर मैंने जगन्नाथपुरी धाम की यात्रा के इच्छुक भक्तों के लिए कुछ जानकारी अपने इस लेख में प्रदान करने का प्रयास किया है।    नीलांचल निवासाय नित्याय परमात्मने। बलभद्र सुभद्राभ्याम् जगन्नाथाय ते नमः॥      देवता भी जहां जन्म लेने व प्रभु दर्शन पाने को तरसते है, ऐसे नीलांचल के वासी श्री बलभद्रजी, देवी सुभद्...

इंदौर की सड़क पर काल का तांडव

Image
- डॉ. गायत्री शर्मा  जिंदगीभर साथ की बजाय अब सुबह के बाद शाम ढ़लने तक के ही साथ की ही बात होती है, जिसकी वजह है दुर्घटनाएं। देश में दुर्घटनाओं की रफ्तार इन दिनों हमारी धड़कनों की गति से भी अधिक ज्यादा हो रही है। हर क्षण हम सभी युद्ध, अतिवृष्टि, भूकंप, दुर्घटनाओं आदि अप्रत्याशित के भय से डरे सहमें खामोश बैठे है। हर कदम, हर उड़ान पर संशय और भय व्याप्त है क्योंकि क्या पता कब, किस रूप में कभी मौत हमारा भी अकल्पनीय रूप से आलिंगन कर ले?  तेरी कमीज़ मेरी कमीज़ से सफेद क्यों, तेरी साड़ी मेरी साड़ी से सुंदर क्यों.......इन सभी से आगे निकलते हुए कलयुगी मनुष्य अब तेरी गाड़ी मेरी गाड़ी से तेज रफ्तार में क्यों पर भी ईष्या करने लगा है और दूसरे को हराने की होड़ में मौत के कुएं में हर दिन कभी न खत्म होने वाली प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनता जा रहा है। रफ्तार का ऐसा तांडव, जो काल बनकर कई परिवारों के रोशन चिरागों को सदा के लिए बुझा गया, इंदौर में भी देखने को मिला। इस घटना में भी सड़क के घर्षण को तेज गति से पीछे छोड़कर आगे बढ़ते ट्रक के ब्रेक, लोगों की चीख, चित्कार और रहम की पुकार क्षणभर में ही खामोश हो गई और लाश...