तुम कैसी हो ?

मुट्ठी से फिसलती
रेत सी चंचल

कभी शांत जल सी
गहन गंभीर

तपती धूप में
कराती हो तुम
सुकून का अहसास

लबों पर खामोशी
आँखों से करती हो बातें

अब समझने लगा हूँ मैं भी  
इन ठगोरे नैनों की बानी  

तुम्हारी अदाएँ
इतनी प्यारी है

अब बता भी दो प्रिये!
तुम कैसी हो?

- गायत्री 

Comments

Popular posts from this blog

महात्मा गाँधी अंतराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में ब्लॉगरों का जमावड़ा

मज़हब नहीं सिखाता, आपस में बैर करना

जगन्नाथपुरी चमत्कारों की धरा